Breaking News

चौथे टेस्ट में भारत की राह में रोड़ा बन सकती है बारिश, मैनचेस्टर के पांचों दिनों का मौसम जानिए यहां

 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाने वाला है. यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में होगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है. भारतीय टीम चाहेगी कि वो मैनचेस्टर में मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबर कर ले, लेकिन बारिश भारतीय टीम का खेल बिगाड़ सकती है. मैनचेस्टर में मुकाबले के दौरान 5 में से तीन दिन बारिश के आसार हैं.

मैनचेस्टर में पांचों दिन के मौसम का हाल

पहला दिन: एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर में पहले दिन बादल छाए रहेंगे. इसी के साथ 65 प्रतिशत बारिश होने के चांस है. इस दिन न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होगा.

दूसरा दिन: फैंस के लिए दूसरा दिन भी निराशाजनक रहेगा. इस दिन बारिश होने के 84 प्रतिशत चांस है. दूसरे दिन भी आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. इस दिन न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा.

तीसरा दिन: मैच के हिसाब से तीसरा दिन काफी सही होगा. इस दिन बारिश के सिर्फ 7 प्रतिशत चांस है. लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इन दिन न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होगा.

चौथा दिन: मैच के नजरिए से चौथा दिन काफी सही रहेगा. इन दिन भी बारिश के सिर्फ 10 प्रतिशत ही चांस है. लेकिन इस दिन भी आसमान में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे. इस दिन न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा.

पांचवां दिन: मैच के पांचवें और आखिरी दिन भी बारिश मैच में खलल डाल सकती है. इस दिन बारिश होने के 40 प्रतिशत चांस है. वहीं इस दिन बादल के साथ-साथ धूप भी देखने को मिल सकती है. इस दिन 12 न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा.

मैनचेस्टर में कभी नहीं जीता है भारत

भारतीय टीम 89 सालों में अब तक एक बार भी मैनचेस्टर में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. भारत ने 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 4 में हार मिली है. वहीं 5 मैच ड्रॉ हुए हैं.

About RCSDESk-News

Check Also

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल, कोहली और रूट के लिए भी आसान नहीं होगा रास्ता

क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, …

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *