Breaking News

इंटीमेट सीन शूट कर रही थीं विद्या बालन, तभी बिना ब्रश किए पहुंच गया एक्टर, एक्ट्रेस की हालत हो गई देखने लायक

 

एक्ट्रेस विद्या बालन को इंडस्ट्री में 20 साल हो गए हैं. उन्होंने फिल्म परिणीता से डेब्यू किया था. फिल्म में वो सैफ अली खान के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म में संजय दत्त भी अहम रोल में थे.

विद्या बालन ने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में दी हैं. उन्होंने द डर्टी पिक्चर में बोल्ड परफॉर्मेंस दी और अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया. हाल ही में विद्या बालन ने इंटीमेट सीन को लेकर बात की है.

इंटीमेट सीन को लेकर विद्या बालन ने कहा ये

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर चाइनीज खाकर आया था और उसने ब्रश भी नहीं किया था और मेरा उसके साथ इंटीमेट सीन था. मैंने अपने दिमाग में कहा कि क्या तुम्हारा पार्टनर नहीं है? मैंने उन्हें मिंट नहीं दिए. मैं बहुत नई थी. मैं बहुत डरी हुई थी.’

इसी इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा कि वो एक्टर के तौर पर इंसिक्योर नहीं है. वो हमेशा आशावादी रहती हैं. विद्या ने बताया, ‘मुझे लगता है कि मैं बेशर्म आशावादी हूं. मुझे खुद पर बहुत विश्वास है. मैंने पूरी क्षमता के साथ काम किया. मुझे ऐसे भी कई लोग मिल जिन्होंने मुझसे कहा कि खुद पर काम करो. मुझे खुद का वजन कम करना चाहिए. लेकिन मैंने खुद पर विश्वास रखा और कहा कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं है. मुझे लगता है कि ये मेरा अच्छा एटिट्यूड है क्योंकि इसने मुझे मदद की.’

बता दें कि विद्या बालन टीवी से जर्नी शुरू की थी. वो एकता कपूर के शो हम पांच में दिखी थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया. वो भूल भुलैया, कहानी, हमारी अधूरी कहानी, दो और दो प्यार, द डर्टी पिक्चर, जलसा, इश्किया, किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्मों में काम किया

About RCSDESk-News

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *