Breaking News

19 चौके और 8 छक्कों के साथ डिविलियर्स का धमाका, भारतीय गेंदबाजों की जमकर की धुनाई; दक्षिण अफ्रीका ने दिया 209 रनों का लक्ष्य

 

भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 209 रनों का लक्ष्य दिया है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स ने कहर बरपाते हुए नाबाद 63 रनों की पारी खेली. इससे पहले भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द कर दिया गया था, इसलिए देखा जाए तो टीम इंडिया का यह WCL 2025 में पहला मैच है. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था.

नॉर्थेम्पटन में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बैटिंग करने आई. हाशिम आमला और जे रूडोल्फ ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े, लेकिन तभी आमला 22 रन बनाकर आउट हो गए. रूडोल्फ भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए, उन्हें युवराज सिंह ने 24 के स्कोर पर रनआउट किया.

दक्षिण अफ्रीका ने 66 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था, तब एबी डिविलियर्स बैटिंग करने आए, जिन्होंने आते ही भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते जा रहे थे और देखते ही देखते 118 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

इसके बाद एबी डिविलियर्स और जेजे एसएमट्स ने महज 33 गेंदों में 71 रन जोड़ डाले. स्मट्स ने 17 गेंद में 30 रन बनाए, जबकि डिविलियर्स 30 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद लौटे, उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए. दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी की बात करें तो कुल 8 बल्लेबाज बैटिंग करने आए, जिन्होंने टीम का स्कोर 208 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया, जिन्होंने मिलकर 19 चौके और 8 छक्के लगाए.

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो विनय कुमार सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवरों में ही 44 रन लुटा दिए. स्टुअर्ट बिन्नी और इरफान पठान ने एक-एक ओवर किया, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. पीयूष चावला और यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट झटके, वहीं अभिमन्यू मिथुन ने एक विकेट लिया.

About RCSDESk-News

Check Also

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल, कोहली और रूट के लिए भी आसान नहीं होगा रास्ता

क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, …

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *