Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में शुरू होने जा रहा है नया कोर्स: अब छात्र एमएससी इन केमिस्ट्री (स्पेशलाइजेशन इन फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री) में मास्टर डिग्री हासिल कर सकेंगे।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

नए शैक्षणिक सत्र से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के रसायन विभाग में एक नए कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। यह कोर्स एमएससी इन केमिस्ट्री (स्पेशलाइजेशन इन फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री) के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर (FFDC), कन्नौज के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कोर्स
यह दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दिशानिर्देशों के तहत तैयार किया गया है और इसे चार सेमेस्टर में पूर्ण किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर तथा FFDC कन्नौज दोनों जगहों पर मिलेगा, जिससे उन्हें सुगंध और स्वाद रसायन विज्ञान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सकेगा।

भारत सरकार का एक मात्र संस्थान FFDC

FFDC कन्नौज भारत सरकार का एक मात्र संस्थान है, जो फ्रेगरेंस और फ्लेवर के क्षेत्र में कार्य करता है। इस प्रकार का परास्नातक कोर्स भारत देश का पहला कोर्स है जो कानपुर विश्वविद्यालय और FFDC कन्नौज के द्वारा चलाया जाएगा। इस कोर्स के माध्यम से अकादमी और इंडस्ट्री के मध्य जो बड़ा अंतराल है, उसको पूर्ण किया जाएगा। इस कोर्स के माध्यम से युवाओं को अपना करियर बनाने का एक विशेष अवसर मिलेगा।

रोजगार के मिलेंगे अवसर

इस कोर्स के माध्यम से कृषि और उद्योग के विभिन्न आयामों में अपना उद्योग और रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस कोर्स के माध्यम से अगरबत्ती, धूप बत्ती, इत्र, परफ्यूम, एसेंशियल ऑयल जैसे अनगिनत क्षेत्रों में स्टार्टअप और इनोवेशन के अवसर है। आज संसार के 80 प्रतिशत से अधिक उद्योग फ्रेगरेंस और फ्लेवर पर आधारित है। इस कोर्स में इच्छुक वो सभी विद्यार्थी अपना दाखिला ले सकते है, जिनके पास स्नातक कोर्स में केमिस्ट्री एक विषय के रूप में रहा हो। विश्वविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से आप अपना पंजीकरण कर विभाग से संपर्क कर अपना दाखिला पा सकते है।

About News-Desk

Check Also

पीड़ित महिला को बड़े बेटे श्यामलाल ने जबरण दिया मकान से निकाल

पीड़ित महिला को बड़े बेटे श्यामलाल ने जबरण दिया मकान से निकाल   संवाददाता उत्तर …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *