Breaking News

भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचे, तस्वीरें हुईं वायरल; राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी भी टीम में शामिल।

भारतीय सीनियर टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून को खेला जाएगा। भारतीय सीनियर टीम से पहले इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलेगी। जो चार-चार दिनों के होंगे। इसके बाद इंडिया-ए की टीम 13 से 16 जून तक भारत की सीनियर की टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी। इंडिया-ए टीम की स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी अभिमन्यू ईश्वरन को मिली है और ऋषिकेश कानिटकर इंडिया-ए के कोच हैं।

 

तुषार देशपांडे ने शेयर की फोटो

अब इंडिया-ए के स्क्वाड के 7 प्लेयर्स इंग्लैंड पहुंच गए हैं। तुषार देशपांडे ने इंग्लैंड के कैंटरबरी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें सातों प्लेयर्स खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें आईपीएल फेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और तुषार देशपांडे शामिल हैं। राजस्थान के आईपीएल 2025 के सभी मैच पूरे हो चुके हैं। राजस्थान के प्लेयर्स के अलावा फोटो में तनुष कोटियन, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और रुतुराज गायकवाड़ दिखाई दे रहे हैं।

शानदार फॉर्म में हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने के लिए जाते हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में कुल 559 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले। वह भारतीय टीम की मेन स्क्वाड में भी शामिल हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत की सीनियर टीम से भी होगा मैच

इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिनों का मैच 30 मई से कैंटरबरी में खेलेगी। चार दिनों के मैच को फर्स्ट क्लास का मैच माना जाता है। इसके बाद नॉर्थम्प्टन में 6 जून से दूसरा मैच होगा। फिर इंडिया-ए की टीम भारत की सीनियर की टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी।

About News-Desk

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *