Breaking News

एक बार फिर खिताब से चूकी श्रेयस अय्यर की टीम, फाइनल मुकाबला हारकर टूट गया ट्रॉफी जीतने का सपना।

 

Maratha Royals vs Mumbai Falcons: श्रेयस अय्यर की टीम 10 दिनों में दूसरा फाइनल मुकाबला हार गई है. टी20 मुंबई लीग में मराठा रॉयल्स ने मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हरा दिया है. मुंबई फाल्कंस की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में थी. मुंबई फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. मराठा रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 4 गेंद रहते हुए हासिल कर लिया.

श्रेयस अय्यर की टीम ने दिया 158 रनों का लक्ष्य

सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और सोबो मुंबई फाल्कन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मुंबई फाल्कन्स के लिए मयूरेश टंडेल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं हर्ष अघव ने 28 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर फाइनल मुकाबले में 17 गेंदों में 12 रन ही बना सके. मयूरेश और हर्ष की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मराठा रॉयल्स को 158 रनों का लक्ष्य मिला.

मराठा रॉयल्स ने जीता खिताब

मराठा रॉयल्स की टीम ने 4 गेंद रहते हुए 158 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम के लिए चिन्मय सुतार ने मैच विनिंग पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले चिन्मय आउट हो गए. चिन्मय सुतार ने 49 गेंदों में 53 रन बनाए. मराठा रॉयल्स की जीत में अवैस खान नौशाद के 38 रनों की भी अहम भूमिका है. मराठा रॉयल्स ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए टी20 मुंबई लीग का फाइनल जीत लिया.

श्रेयस अय्यर ने 10 दिन में हारा दूसरा खिताबी मुकाबला

श्रेयस अय्यर के लिए 10 दिन के अंदर ये दूसरी बड़ी हार है. आईपीएल 2025 की तरह ही श्रेयस टी20 मुंबई लीग का खिताब जीतने से चूक गए. आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल 3 जून को खेला गया. इसमें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया था. इस हार के साथ ही प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स का पहला आईपीएल टाइटल जीतने का सपना टूट गया. आईपीएल के बाद ये मुंबई की लीग अय्यर के लिए दूसरी खिताबी हार है.

About News-Desk

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *