Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसा: अब भी थमी हैं सांसें… अमित शाह ने कहा- जांच के लिए किए जाएंगे 1000 से ज्यादा DNA परीक्षण।

 

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे. इस भीषण हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि पूरा देश इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

10 मिनट में हरकत में आया केंद्र, पीएम मोदी ने खुद की निगरानी
अमित शाह ने जानकारी दी कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही केंद्र सरकार, गुजरात सरकार और संबंधित विभागों के बीच समन्वय शुरू कर दिया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर स्थिति की निगरानी की और तत्काल संयुक्त राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया. गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य प्रशासन मिलकर लगातार कार्रवाई में जुटे हैं.

एकमात्र बचे यात्री से मिले अमित शाह, मृतकों की पहचान DNA से होगी
हादसे के समय विमान में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य मौजूद थे. गृह मंत्री ने बताया कि इनमें से केवल एक यात्री के जीवित बचने की जानकारी मिली है. बाकी सभी पीड़ितों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी. उन्होंने बताया कि 1,000 से अधिक डीएनए टेस्ट किए जाएंगे और यह प्रक्रिया गुजरात में ही संपन्न होगी. इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

गर्मी, ईंधन और आग ने नहीं छोड़ी कोई गुंजाइश, जांच तेज
शाह ने कहा कि विमान में लगभग सवा लाख लीटर ईंधन था और अत्यधिक गर्मी के चलते आग तेजी से फैली, जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिल सका. सभी शवों को घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया है. गुजरात सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है और राहत-बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि विमान हादसे की जांच तेज कर दी गई है और सिविल एविएशन मंत्री ने इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं.

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *