Breaking News

IND vs ENG पहले टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर ने खोले पिच के राज, जानिए पहली पारी में कितना रन बनने की है संभावना

 

Headingley Cricket Ground Pitch Curator: इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट शुक्रवार, 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इससे पहले पिच क्यूरेटर का बयान आया है, उन्होंने बताया है कि पिच कैसा बर्ताव करेगी. उनके अनुसार ये टेस्ट पूरे 5 दिन का हो सकता है, ऐसा नहीं कि 3 दिन में मैच का नतीजा निकल जाए.

बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का ये पहला मैच होगा, उनके सामने अनुभवी बेन स्टोक्स होंगे. बल्लेबाजों के लिए पहले टेस्ट में कई चुनौतियाँ रहने वाली है, इस बीच पिच क्यूरेटर ने भी कहा है कि शुरुआत में यहां स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिलेगी, इसका फायदा तेज गेंदबाजों को होने वाला है.

पिच के क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिन्सन ने RevSportz से बात करते हुए कहा, “घांस को काटा जाएगा. यहां काफी गर्म मौसम रहा है, इसलिए हम पिच पर बहुत पानी डाल रहे हैं ताकि ये 5 दिनों तक टिकी रहे. उम्मीद कर रहे हैं कि ये 3 दिवसीय नहीं बल्कि 5 दिनों का टेस्ट होगा.”

क्यूरेटर ने उम्मीद जताई है कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को मदद मिलेगी क्योंकि विकेट समतल हो जाएगा. उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार होगी. यहां पहले गेंदबाजों को मदद मिलती है और फिर मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पिच समतल होती जाएगी.

पहली पारी में 300 का स्कोर होगा अच्छा

पिच क्यूरेटर रॉबिंसन ने बताया कि जो भी टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करेगी, उसके लिए 300 का स्कोर अच्छा रहेगा. उनका मानना है कि दूसरी और तीसरी पारी में बल्लेबाजों को अधिक मदद मिल सकती है और एवरेज स्कोर से ज्यादा बन सकते हैं. उन्होंने कहा, “अगर आप पहली पारी में 300 रन बना लेते हो तो ये अच्छा स्कोर होगा, अगली दो पारियों में और अधिक रन बन सकते हैं.”

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर इससे पहले भारत ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 4 बार इंग्लैंड जीती है, 2 बार टीम इंडिया जीती और 1 मैच ड्रा पर खत्म हुआ.

इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण कहां

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहोस्टर पर होगी. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

About RCSDESk-News

Check Also

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल, कोहली और रूट के लिए भी आसान नहीं होगा रास्ता

क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, …

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *