Breaking News

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने इन अंतरराष्ट्रीय नेताओं से की मुलाकात, जानिए किन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत?

 

G7 Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से मुलाकात की. अधिकारियों ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनैनिस्किस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ली जे-म्यांग के साथ बातचीत की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार और अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, हरित हाइड्रोजन, जहाज निर्माण, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में साझेदारी के माध्यम से सहयोग के नए रास्ते तलाश कर भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.’’ उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

मैक्सिको के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्वि एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए. दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी. जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-मैक्सिको के मधुर एवं ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनैनिस्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति डॉ. क्लाउडियाशीन से मुलाकात की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने व्यापार, फार्मास्यूटिकल (दवा), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार में भारत-मैक्सिको सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए.’’

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के समकक्षों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा.’’ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ अपनी बातचीत की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें रामफोसा से बात करके खुशी हुई. इससे पहले ‘जी-7 आउटरीच सेशन’ के लिए यहां पहुंचने पर मोदी का कनाडा के उनके समकक्ष मार्क कार्नी ने स्वागत किया. इससे पूर्व मोदी ने कहा था कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे. ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है. बीते एक दशक में मोदी की यह पहली कनाडा यात्रा है.

About RCSDESk-News

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *