Breaking News

फाइनल से पहले RCB में अचानक क्या हुआ? एक खिलाड़ी विराट कोहली के सामने हाथ जोड़ते हुए देखा गया।

 

RCB vs PBKS Final: आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी खिताबी भिड़ंत से पहले प्रैक्टिस में लगे हुए हैं. हालांकि इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी का खिलाड़ी विराट के आगे हाथ जोड़कर खड़ा है. क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी आइए जानते हैं.

जन्मदिन का बंपर सेलिब्रेशन

दरअसल फाइनल मुकाबले से पहले आरसीबी के दो खिलाड़ियों का जन्मदिन मनाया गया. जितेश को जश्न के दौरान के वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें उनके चेहरे पर केक लगा हुआ है और वो हाथ जोड़कर खड़े हैं.

यह वीडियो आरसीबी ने शेयर किया है. इसमें रजत पाटिदार और दिनेश कार्तिक ने केक काटा. इसके बाद जितेश शर्मा ने पूरे माहौल को बदल डाला और सबको केक लगाया. तभी लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें विराट कोहली को केक लगाने को कहा जिसपर जितेश शर्मा ने हाथ जोड़ लिए.

आज फाइनल में जीतने के लिए हम तैयार- रजत पाटिदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहते हैं. वे विराट कोहली और टीम के वफादार प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. कोहली 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी से जुड़े हैं. वह 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान भी रहे. आरसीबी अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेली है और इन तीनों ही मौकों पर विराट टीम का हिस्सा रहे हैं.

पाटीदार ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “विराट ने पिछले कुछ वर्षों में अहम योगदान दिया है और जीतना काफी मायने रखता है, खासकर उनके और प्रशंसकों के लिए.”

पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की पंजाब किंग्स पर मानसिक बढ़त है. मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने आठ विकेट से पंजाब को हराकर फाइनल में सीधे प्रवेश किया था

About News-Desk

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *