Breaking News

‘वॉर 2’ नहीं तोड़ सकी ‘पठान’ और ‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड, 9 दिनों की कमाई है हैरान करने वाली

 

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरो में रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं. हालांकि ये एक्शन पैक्ड हाई प्रोफाइल बजट में बनी फिल्म पहले दिन से ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमज़ोर परफॉर्म कर रही है. सभी को उम्मीद थी कि यह 8 दिनों के एक्स्टेंडेड फर्स्ट वीक में बड़े कलेक्शन तक पहुँच जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ उल्टा ये तो बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए पसीना बहाती  नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘वॉर 2’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
वाईआरएफ यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ भारी उम्मीदों के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. फिर इसने 52.5 करोड़ के दमदार कलेक्शन के साथ खाता खोड़ा इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी की वजह से दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल भी देखा गया और इसने 57.85 करोड़ की कमाई की. लेकिन तीसरे दिन से इसकी कमाई पर ग्रहण लग गया और ये हर दिन घटती चली गई. जहां तीसरे दिन इसने 33.25 करोड़ कमाए तो चौथे दिन 32.65 करोड़ की कमाई की. इसके बाद वीकडेज में तो इसका और बुरा हाल हो गया और ये सिंगल डिजीट में सिमट गई. बता दें कि 5वें दि इसने 8.75 करोड़, 6ठे दिन 9 करोड़, 7वें दिन 5.75 करोड़ और 8वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी फर्स्ट वीक की कमाई 204.25 करोड़ रही.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन इसने 4 करोड़ कमाए हैं.
    • जिसके बाद ‘वॉर 2’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 208.25 करोड़ रुपये हो गई है.

स्पाई यूनिवर्स की पठान, वॉर और टाइगर 3 से पिछड़ी ‘वॉर 2’
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के फर्स्ट वीक के कलेक्शन के मामले में ‘वॉर 2’  चौथे नंबर पर है. हालांकि इससे नंबर 1 पोजिशन पर कायम रहने की उम्मीद की जा रही है लेकिन असल में, इसने बहुत ठंडा परफॉर्म किया है और ये पठान, वॉर और टाइगर 3 से पिछड़ गई है.

स्पाई यूनिवर्स फिल्मों का फर्स्ट वीक कलेक्शन

    • पठान – 364.15 करोड़ (9 दिन)
    • वॉर – 238.35 करोड़ (9 दिन)
    • टाइगर 3 – 220.25 करोड़
    • वॉर 2 – 208.25 करोड़ (9 दिन)

‘वॉर 2’बनी ऋतिक रोशन की 5वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मंदी के बावजूद,‘वॉर 2’ ऋतिक रोशन के करियर की अब तक की 5वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने उनकी फिल्म सुपर 30 की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने भारत में ₹200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. हालांकि ये अपना बजट (400 करोड़) वसूलने से अभी बहुत दूर है. देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी आती है या नहीं..

About RCSDESk-News

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *