Breaking News

‘वॉर 2’ ने अक्षय कुमार की फिल्म को पछाड़ा, ‘कुली’ ने ‘फाइटर’ को भी पीछे छोड़ा

 

‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर रस्साकसी जारी है. 14 अगस्त को रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पर्दे पर आए एक हफ्ता हो गया है. जहां रजनीकांत की ‘कुली’ पहले ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई थी तो वहीं अब ‘वॉर 2’ भी इस आंकड़े को पार करने के करीब है. अब एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ ‘वॉर 2’ ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म को मात दे दी है. वहीं ‘कुली’ ने ‘फाइटर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘वॉर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म 57.85 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही. पांचवें दिन ‘वॉर 2’ का कलेक्शन 8.75 करोड़ और छठे दिन 9 करोड़ रुपए रहा.

‘वॉर 2’ ने ‘सूर्यवंशी’ का रिकॉर्ड तोड़ा

    • सैकनिल्क के मुताबिक ‘वॉर 2’ सातवें दिन भी अब तक (रात 11 बजे तक) 5.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
    • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 199 करोड़ रुपए हो गया है.
    • एक हफ्ते की कमाई के साथ ‘वॉर 2’ ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.
    • ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 195.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

‘कुली’ ने एक हफ्ते में कितना कमाया?
‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही ‘वॉर 2’ को पछाड़ रही है. पहले दिन रजनीकांत की फिल्म ने 65 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपए रहा. ‘कुली’ ने चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़ और छठे दिन 9.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया. अब फिल्म के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

    • रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ ने सातवें दिन अब तक 6.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
    • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 222.5 करोड़ रुपए हो गया है.
    • इसी के साथ ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन की हिट फिल्म ‘फाइटर’ को मात दे दी है.
    • पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ ने भारत में कुल 212.79 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

About RCSDESk-News

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *