Breaking News

भारत में चल रहे T20 वर्ल्ड कप पर ट्रंप का बयान, USA टीम को भेजा खास संदेश

 

T20 World Cup 2026:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही USA क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अमेरिका भी 20 टीमों में शामिल है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मुझे अभी पता चला कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। मैं टीम USA को ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। पूरा अमेरिका आपके साथ है।”
ट्रंप का यह संदेश USA टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

ग्रुप A में USA को मिली मुश्किल चुनौती

USA को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसका सामना भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमों से है। USA ने अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ मुकाबले से की।

भारत को USA ने दी कड़ी टक्कर

पहले मुकाबले में USA ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने 46 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। USA के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में भारत पर जबरदस्त दबाव बनाया।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार की इस पारी की बदौलत भारत 9 विकेट पर 161 रन तक पहुंच सका। यह कप्तान के रूप में उनकी पांचवीं T20 पारी में चौथी अर्धशतकीय पारी रही।

गेंदबाजी में भी USA ने छोड़ी छाप

USA की ओर से शैडली वैन शाल्कवाइक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। भारत की जीत में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

डोनाल्ड ट्रंप के संदेश और USA के जुझारू प्रदर्शन के बाद साफ है कि अमेरिकी टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि मुकाबला करने के इरादे से उतरी है।

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *