Breaking News

विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर का विवादित बयान, बोले – ‘अब समय है कि वो अपनी…’

 

भारतीय क्रिकेट के टीम के पूर्व कप्तान और सबसे दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो इस खबर ने दुनियाभर के फैंस और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ी तक इस रिटायरमेंट के पीछे की वजह को तलाशने लगे. इन सब के बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का विवादित बयान भी चर्चा में है, जिसमे उन्होंने कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का असली कारण बताया है.

पनेसर का मानना है कि विराट की पूरानी कमजोरी है उनके रिटायरमेंट की वजह

मोंटी पनेसर ने कहा, “कोहली ऑफ स्टंप के बाहर आने वाली गेंदों पर पिछले 12 से 18 महीनों से काफी संघर्ष करते दिख रहे थे. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों में बाहर की बॉल को खेलना और भी बड़ी चुनौती हो जाती है जब गेंद में ज्याद उछाल और ज्यादा स्विंग करती है तो उसे खेलना और भी कठिन हो जाता है. मुझे लगता है कि कोहली को यह लगने लगा होगा कि वह अब वो अपनी कमजोरी को दूर नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वनडे मैच में फोकस करने का फैसला लिया है.”

गौरतलब है कि 2014 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली को जेम्स एंडरसन ने बार-बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर ही खासा परेशान किया था. हालांकि,उसके बाद कोहली ने 2018 की सीरीज में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड में रन बरसाए थे, लेकिन मोंटी का मानना है कि अब कोहली की उम्र और उनका फॉर्म देखते हुए पहले जैसा प्रदर्शन दोहराना बहुत मुश्किल हो गया है.

‘विराट ने सब कुछ हासिल कर लिया, अब नए खिलाड़ीयों की बारी’

पनेसर ने आगे कहा, “विराट को यह भी लगता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब अपना सर्वश्रेष्ठ दे दिया है. वह इस फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं जिनके कारण फैंस ने वापस टेस्ट क्रिकेट देखना चालू किया. अब उन्हें लगता है कि यह नए युवा खिलाड़ियो के लिए अपनी जगह के बनाने का सही समय है.”

हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने खुद अपने करियर में कुछ खास नहीं किया है. पनेसर खुद कई बार रन बनाने के लिए जूझते नजर आए हैं. वह इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है न ही उन्होंने टीम में कुछ खास योगदान दिया हैं. सोशल मीडिया पर फैंस पनेसर की टिप्पणी को ‘विवादित’ करार देते हुए उनकी आलोचना कर रहें हैं.

About News-Desk

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *