Breaking News

बेंगलुरु हादसे पर RCB का अहम बयान, कहा- ‘हमारे लिए सबसे जरूरी है…’

 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शोक व्यक्त किया है, जिसकी जीत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में तुरंत संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें.”

बता दें कि चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लोग घायल हैं. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं. छह लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में 11 लोगों के मारे जाने और 33 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की मदद देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है.केजे

About News-Desk

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *