Breaking News

चार्ली किर्क मर्डर केस में टायलर रॉबिंसन की गिरफ्तारी, राइफल बरामद होने के साथ सामने आए नए तथ्य।

 

अमेरिका में कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूटा के गर्वनर स्पेंसर जे. कॉक्स ने कहा, ‘हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान 22 वर्षीय यूटा निवासी टायलर रॉबिंसन के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध काफी ज्यादा राजनीतिक हो गया था और वह चार्ली किर्क के विचारों के पुरजोर विरोध करता था. उन्होंने यह भी कहा कि रॉबिंसन ने चार्ली किर्क की हत्या के लिए अपने एक फैमिली फ्रेंड को जिम्मेदार बताया था.

कॉक्स ने कहा कि जांचकर्ता को इस मामले कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिसमें उस राइफल से बरामद की गई गोलियों पर खुदी हुई निशानियां, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसका इस्तेमाल हमले में किया गया था और संदिग्ध आरोपी की ओर से एक चैटिंग एप पर भेजे गए संदेश, जिन्हें गोलीबारी के बाद उसके रूममेट ने पुलिस को सौंप दिया.

हमलावर के बारे में क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) की सुबह में फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमें बहुत ज्यादा भरोसा है कि यह वही है.’ ट्रंप ने दावा किया कि आरोपी के एक बेहद करीबी शख्स ने उसके पकड़े जाने में पुलिस की मदद की.’

वीडियो में साफ दिखाई दिया हमलावर

वहीं, गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को रात को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक वीडियो जारी किया गया. उस वीडियो में एक शख्स उस इमारत की छत पर जाते हुए दिखाई दिया, जहां से गोलियां चलाई गई थीं. इसके बाद वह वहां से नीचे उतरा और जमीन पर कूदकर यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर चला गया. सड़क पार करने के बाद शख्स नजदीक के एक छोटे जंगल इलाके में घूस गया, जहां से अधिकारियों ने एक हाई-पावर्ड बोल्ट-एक्शन राइफल बरामद की थी. अधिकारियों का मानना था कि उसी राइफल का इस्तेमाल चार्ली किर्क पर गोलीबारी को अंजाम देने में किया गया था.

वीडियो में संदिग्ध युवक का चेहरा आंशिक रूप से बेसबॉल कैप और धूप वाले चश्मे से ढका हुआ था. उसने एक बैगपैक लिया हुआ था और एक ऐसी शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर अमेरिका का झंडा छपा हुआ लग रहा था. जांचकर्ताओं के मुताबिक, संदिग्ध एक छात्र की उम्र का होने के बाद कॉलेज कैंपस की भीड़ में आसानी से घुलमिल गया.

संदिग्ध ने मौके पर छोड़े थे कई निशान और सबूत- मेसन

यूटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिश सेफ्टी के कमिश्नर ब्यू मेसन ने कहा कि संदिग्ध ने घटनास्थल पर अपने हथेलियों के कुछ निशान और कुछ धुंधले चिन्ह छोड़ दिए थे और जांचकर्ता डीएनए सबूत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वहां उन्हें जूते के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि संदिग्ध ने कनवर्स टेनिस शूज पहन रखे थे.’ FBI ने किर्क के हत्यारे की गिरफ्तारी में मददगर जानकारी देने वाले को 1 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *