दिल्ली कैपिटल्स ने WPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात में से चार मैच जीते हैं। DC 2023 चैंपियन के खिलाफ तीन मैचों की जीत की लय में भी है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र मुकाबला फाइनल में हुआ था जिसमें MI ने WPL 2023 के फाइनल में DC को सात विकेट से हराया था। मौजूदा सीजन में दिल्ली ने मुंबई को तीन बार हराया है।
दिल्ली के लिए नहीं होगा आसान
इस बार, यह काम आसान नहीं होगा, क्योंकि MI शानदार फॉर्म में है। हालांकि, फाइनल में जाने से पहले कैपिटल्स के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त हो सकती है, क्योंकि उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में MI को हराया है। हालांकि, एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स पर 47 रन की बड़ी जीत के बाद MI का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।
WPL 2025 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
MI W और DC W के बीच WPL 2025 फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा। इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
भारत में WPL 2025 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें?
MI W और DC W के बीच WPL 2025 के फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी।

RAJNAITIK CRIME NEWS