Breaking News

करण जौहर ने महज 9 दिन में तैयार की थी रणबीर कपूर की यह फिल्म, जानिए अब तक कितना हुआ इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

 

Ranbir Kapoor Film Ae Dil Hai Mushkil: करण जौहर का नाम बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार हैं. जो अभी तक इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. इनमें से एक ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी है. जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय नजर आए थे. फिल्म की कहानी और तीनों स्टार्स की एक्टिंग ने लोगों का खूब दिल जीता था. अब अगर हम आपसे कहें कि करीब ढाई घंटे की इस फिल्म की कहानी सिर्फ 9 दिन में ही लिख ली गई थी. तो क्य़ा आप यकीन कर पाएंगे.

9 दिन में लिखी गई थी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की कहानी

दरअसल इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने ही अपने एक इंटरव्यू में किया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें इस फिल्म की कहानी के लिए प्रेरणा कहां से मिली थी. करण ने बताया था कि, कई बार कुछ फिल्में जल्दी लिखी जाते हैं. कुछ में साल लग जाता है. ऐसे ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लिखने में मुझे एक साल लग गया था. लेकिन ‘ऐ दिल है मुश्किल’ सिर्फ 9 दिन में पूरी हो गई थी.

कैसे मिली थी करण को फिल्म की प्रेरणा?

करण ने आगे ये भी कहा कि, इस फिल्म की कहानी में ज्यादा टाइम नहीं लगा. क्योंकि मेरा भी दिल टूटा हुआ था. एक तरफा प्यार की कहानी आसानी थी लिखना, कभी-कभी प्रेरणा आसानी से मिल जाती है. तो कभी वक्त लग जाता है.

क्या रहा था बॉक्स ऑफिस पर हाल?

‘ऐ दिल है मुश्किल’ साल 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर ने एक दिल टूटे आशिल का रोल निभाया था. जो अनुष्का शर्मा से प्यार करता है और अनुष्का किसी और से. इसी बीच ऐश्वर्या राय की भी फिल्म में एंट्री होती. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी. रिलीज के बाद इसने इंडिया में 113 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

About News-Desk

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *