Breaking News

जेम्स कैमरून की फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाल, पांचवें दिन की कमाई ने पहुंचाया 100 करोड़ के पास

 

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है. फिल्म को भी धुरंधर की आंधी में टिके रहना मुश्किल हो रहा है. अवतार फायर एंड ऐश ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही कमाई की है. फैंस को इसका अच्छा कमाने की उम्मीद थी मगर ऐसा हो नहीं पा रहा है.

अवतार फायर एंड ऐश इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसके पहले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहे हैं और अब तीसरा भी इंडिया में ठीक-ठाक कमाई कर रहा है. अवतार के फैंस तो इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जरुर जा रहे हैं. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं इसने कितनी कमाई की है.

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

अवतार फायर एंड ऐश वीक डे में कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 9.25 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 85.50 करोड़ हो गया है.

फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़, दूसरे दिन 22.5 करोड़, तीसरे दिन 25.75 करोड़ और चौथे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया था. वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी जिसकी वजह से ये 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है. वहीं आने वाले वीकेंड तक फिल्म की कमाई बढ़ सकती है. हालांकि क्रिसमस पर फिल्म को कार्तिक आर्यन की फिल्म से टक्कर मिलने वाली है.

बता दें अब इस हफ्ते अवतार फायर एंड ऐश को धुरंधर के साथ कार्तिक आर्यन की तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी का क्लैश भी झेलना पड़ेगा. दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज है.

About RCSDESk-News

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *