Breaking News

जेलेंस्की का बयान: “रूस शांति वार्ता के बावजूद जंग जारी रख रहा है”, ट्रंप-पुतिन बैठक से पहले जताई चिंता।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को कहा कि अलास्का में हाई लेवल मीटिंग के दिन भी रूस के लगातार हमले यह दिखाते हैं कि मास्को का युद्ध समाप्त करने का कोई इरादा नहीं है. जेलेंस्की की ये टिप्पणी ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले आई थी. दोनों नेताओं के बीच बातचीत लगभग तीन साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ज़ेलेंस्की ने लिखा कि बातचीत के दिन भी रूसी लोग हत्याएं कर रहे हैं और यह बहुत कुछ कहता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन सहयोगियों के साथ मिलकर युद्ध का न्यायोचित अंत करने पर काम कर रहा है और अमेरिका से मजबूत रुख की उम्मीद है.

अमेरिकी ताकत पर जेलेंस्की का जोर
जेलेंस्की ने कहा कि मास्को अपनी युद्ध रणनीति में अमेरिकी संकल्प को भी शामिल करता है. सब कुछ इसी पर निर्भर करेगा. रूस अमेरिकी ताकत को महत्व देता है और इसमें कोई संदेह नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान
ट्रंप और पुतिन ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को अलास्का के एंकरेज में एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लगभग तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाना था. हालांकि, तीन घंटे लंबी चर्चा के बावजूद कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक पूरा समझौता न हो. उन्होंने बताया कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन कई अहम बिंदु अभी भी बाकी हैं. वहीं पुतिन ने बातचीत को गहन और उपयोगी बताते हुए कहा कि रूस ईमानदारी से युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन उसकी वैध चिंताओं का भी समाधान होना जरूरी है.

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *