Breaking News

क्या ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ गई है तनातनी? अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

 

Donald Trump vs Elon Musk: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद शुरू हो गया है. ट्रंप और मस्क की दोस्त काफी गहरी थी, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वे दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोल रहे हैं. ट्रंप ने हाल ही में मस्क को धमकी भी दे डाली. उन्होंने कहा कि मस्क के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द कर दिए जाएंगे. दूसरी ओर मस्क ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दरअसल ट्रंप और मस्क के बीच एक खास बिल की वजह से बवाल शुरू हुआ. मस्क ने ट्रंप के टैक्स और खर्ज से जुड़े बिल पर कमेंट किया था. उन्होंने इसकी सख्त आलोचना करते हुए कहा था कि यह जनता के पैसों की बर्बादी का बिल है. यह शर्मनाक है. मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने कहा था कि यह सब बर्दाश्त के बाहर है. मस्क का कहना था कि यह बिल रात में पास कर दिया गया, जिससे इस पर ज्यादा चर्चा न हो सके.

मस्क की आलोचना के बाद ट्रंप को आया गुस्सा

एलन मस्क की आलोचना के बाद ट्रंप नाराज हो गए. उन्होंने मस्क की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि वे इस कमेंट से काफी निराश हैं. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि मस्क को इस बिल से जुड़ी हर बात पता था, लेकिन पहले उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब मस्क को पता चला कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी में कटौती की जा रही है तो उनकी कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान होगा. ट्रंप ने मस्क को धमकी देते हुए कहा कि वे सभी सरकारी सब्सिडी खत्म कर देंगे.

मस्क ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

एलन मस्क ने एस्क पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”झूठ, यह बिल मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया.” मस्क ने ये भी कहा कि अगर वे ट्रंप का साथ न देते तो ट्रंप इलेक्शन हार जाते. ट्रंप और मस्क के टकराव की वजह से वॉशिंगटन डीसी की राजनीति में काफी हलचल मच गई है. रिपब्लिकन सांसद भी असमंजस की स्थिति में हैं. वे ट्रंप के साथ जाएं या मस्क के, यह समझ नहीं पा रहे.

About News-Desk

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *