Breaking News

गुलाम नबी आजाद ने कुवैत से खुद साझा की जानकारी – वहां हालात कैसे हैं? पीएम मोदी ने किया फोन पर बात।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय डेलिगेशन में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद को मंगलवार को कुवैत के सर्वदलीय डेलिगेशन के दौरे के दौरान बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

आजाद ने X पर शेयर की पोस्ट

गुलाम नबी आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बीमार होने का कारण बताया। साथ ही लोगों को शुभकामना के लिए शुक्रिया भी कहा है। आजाद ने X पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ”कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरी सेहत पर असर पड़ने के बावजूद, अल्लाह के करम से मैं ठीक हूं और मेरी हालत में सुधार हो रहा है। सभी जांच के नतीजे सामान्य हैं। आप सभी की चिंता और दुआओं के लिए शुक्रिया। यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

आजाद की तबीयत पर क्या बोले बैजयंत पांडा?

बता दें कि गुलाम नबी आजाद जिस डेलिगेशन का हिस्सा हैं उसका नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर करते हुए आजाद की सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में ही गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनकी हालत स्थिर है, वे मेडिकल सुपरविजन में हैं और कुछ टेस्ट करवाए जाएंगे। बहरीन और कुवैत में हुई मीटिंग में उनका योगदान बहुत प्रभावशाली था और वे बिस्तर पर पड़े होने से निराश हैं। सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी मौजूदगी हमें बहुत याद आएगी।”

आज पांडा ने आजाद का हेल्थ अपडेट देते हुए एक्स पर लिखा है, ”हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में, श्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है, और उनकी कुछ चिकित्सकीय जांच की जाएंगी।”

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *