Breaking News

आतंकी पर हमला करने वाले अहमद गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए फंडिंग कैंपेन शुरू।

 

सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान एक शूटर से बंदूक छीनने वाले शख्स अहमद अल अहमद के साहसिक कार्य के लिए पूरे ऑस्ट्रेलिया से दान की बाढ़ आ गई है. दान की कुल रकम अब 1.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (6,63,67,752 भारतीय रुपये) को पार कर चुकी है.

आतंकी हमले के दौरान गोली लगने के कारण घायल होने के बाद अहमद अल अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी कराई गई. कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे अहमद की हालत में सुधार हो रहा है, उनके समर्थन में लोगों की ओर दिए गए दान में रकम में तेजी से उछाल आया है.

अहमद के लिए GoFundMe कैंपेन के जरिए मदद

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमद की मदद के लिए शुरू किए GoFundMe कैंपेन के तहत सिर्फ एक ही दिन में 1.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा की रकम इकट्ठा हो गई. अरबपति हेड फंड मैनेजर बिल एकमैन इस कैंपेन में सबसे बड़ा दान देने वाले शख्स के तौर पर सामने आए, जिन्होंने 99,999 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का योगदान दिया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फंडरेजर को शेयर किया.

आतंकी हमले के दौरान शूटर पर झपट पड़े थे अहमद

दो बच्चों के पिता 43 वर्षीय अहमद अल अहमद ने आतंकी हमले के दौरान पहले पार्किंग में खड़ी की गई कारों के पीछे छिपे थे और फिर वे अचानक से पीछे से एक शूटर पर झपट पड़े. शूटर के साथ हाथापाई के बाद उन्होंने उससे उसकी राइफल छीन ली और उसे जमीन पर गिराकर उसकी राइफल उसी पर तान दी थी. अधिकारियों का कहना है कि अहमद के इस दिलेरी वाले कदम से घटनास्थल पर मौजूद कई और लोगों की जान जाने से बच गई.

बाप-बेटे ने यहूदी-त्योहार के दौरान लोगों पर किया था हमला

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को कहा कि रविवार (14 दिसंबर, 2025) की दोपहर बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान 50 साल के एक शख्स और उसके 24 वर्षीय बेटे ने लोगों पर हमला कर दिया था. इस हमले में कुल 15 लोगों की मौत हुई. अधिकारियों ने इस हमले को पिछले तीन दशकों में देश की सबसे भयानक मास शूटिंग करार दिया.

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *