Breaking News

भूकंप: नेपाल में तेज झटकों से धरती कांपी, लोग भयभीत, जानिए झटकों की तीव्रता।

पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट जिले में सोमवार दोपहर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, जिले के रामीडांडा क्षेत्र में भूकंप का केंद्र दोपहर 2:25 बजे दर्ज किया गया। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि 23 मई को बैताडी जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

 

पिछले सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार की रात के दरम्यान नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप की वजह से लोग आधी रात को आधी नींद से उठकर ही घरों से भागने लगे और दहशत फैल गई। भूकंप की जानकारी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। नेपाल के भूकंप की जानकारी देते हुए, एनसीएस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘शुक्रवार तड़के नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।’ एनसीएस के अनुसार, भूकंप नेपाल में 01:33 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप से किसी के हताहत होने या बड़ी क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली।

अफगानिस्तान में आया था भूकंप

रविवार (25 मई, 2025) की सुबह अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। यह भूकंप जमीन से 135 किलोमीटर नीचे आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  ने इसकी जानकारी दी। विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह (भारतीय समयानुसार) 6 बजकर 33 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं मिली थी

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *