Breaking News

कीर्तन की भक्तिमय धुन में डूबा सैरपुर,बाबा के जन्मदिन के शुभ अवसार पर किया गया भण्डारा

कीर्तन की भक्तिमय धुन में डूबा सैरपुर,बाबा के जन्मदिन के शुभ अवसार पर किया गया भण्डारा

जिला संवाददाता
लखनऊ क्षेत्र बीकेटी स्थित सैरपुर रैथा रोड,श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य सेवादार आनंद कुमार रावत और उनकी पूरी टीम ने भंडारे से लेकर भजन-कीर्तन तक की सभी व्यवस्थाओं को बड़ी ही श्रद्धा और लगन के साथ संभाला।

जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। दिनभर चले भजन-कीर्तन में भक्त बाबा के जयकारों के साथ झूमते-नाचते नजर आए।

इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। भक्तों में बाबा के प्रति अपार प्रेम और श्रद्धा देखने को मिली।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री श्याम, हारे के सहारे की जय” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

–

About News-Desk

Check Also

एकता जागरण समिति द्वारा निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

एकता जागरण समिति द्वारा निकाली गई विशाल शोभा यात्रा   संवाददाता उत्तर प्रदेश पुराना लखनऊ …

प्रसिद्ध प्रणामी प्राचीन श्री भुइया बाबा और ढके वीर बजरंगबली मंदिर में किया गया विशाल भंडारा

प्रसिद्ध प्रणामी प्राचीन श्री भुइया बाबा और ढके वीर बजरंगबली मंदिर में किया गया विशाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *