Breaking News

उन्नाव में एटीएम फ्रॉड का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार

उन्नाव में एटीएम फ्रॉड का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार,

169 एटीएम कार्ड और ब्रेजा कार बरामद

नसीर ख़ान सामयिक सहारा

उन्नाव। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 169 एटीएम कार्ड, 5000 रुपये नकद और एक ब्रेजा कार बरामद हुई है। बता दे कि एएसपी अखिलेश सिंह के मुताबिक, थाना दही की पुलिस टीम किंग फैक्ट्री के पास आईसीआईसीआई एटीएम के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक सफेद ब्रेजा कार में सवार चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज सिंह (27), रंजीत यादव (38), शेखू उर्फ अभिषेक (23) और आलोक कुमार (32) शामिल हैं। आरोपी प्रतापगढ़ और उन्नाव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथ में लोगों पर नजर रखते थे। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालता, तो वे उसका पिन देख लेते और बहाने से कार्ड बदल लेते थे। फिर इन कार्ड्स से पैसे निकालने के साथ शॉपिंग भी करते थे। आरोपियों ने पांच महीने पहले उन्नाव की आवास विकास कॉलोनी के पीएनबी एटीएम से एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की थी। उन्होंने उस कार्ड से एलन कूपर शोरूम में खरीदारी भी की। पुलिस ने आरोपियों से चार फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। गिरोह फर्जी नंबर प्लेट वाली ब्रेजा कार का इस्तेमाल करता था, जो रंजीत यादव के भाई इंद्रजीत के नाम पर पंजीकृत है। लेकिन वे इसमें नकली नंबर प्लेट लगाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दीनानाथ यादव, राजबहादुर यादव, मो. रफीक तेजवीर, विजय कुमार, अर्पित रवन, सुशील कुमार, कुंदन यादव, अमित पंवार, कृष्ण प्रताप सिंह, पंकज कुमार सर्विलांस टीम से निखलेश कुमार, शुभम तोमर, प्रशांत बालियान शामिल रहे।

उन्नाव में एटीएम फ्रॉड का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार
उन्नाव में एटीएम फ्रॉड का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार

About

Check Also

कल्याण अपार्टमेंट के पास हुई हाथपाई और छीने गए पैसे।

मामला है लखनऊ थाना इंदिरानगर अंतर्गत कल्याण अपार्टमेंट के पास हुई हाथपाई और छीने गए …

नगर निगम और सभासद की बहुत बड़ी लापरवाही

मामला लखनऊ थाना जानकीपुरम क्षेत्र जानकीपुरम 251, कुर्सी राजमार्ग ईडन एंक्लेव का। कूड़ों का लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *