Breaking News

‘महाभारत’ के बाद रिटायरमेंट की अटकलों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर दी अपनी सफाई।

 

Aamir Khan On Retirement Rumours After Mahabharat: आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारें जमीन पर के प्रमोशन में बिजी हैं. इन सबके बीच रूमर्स फैले हुए हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की महाभारत आखिरी फिल्म हो सकती है और वे इसे बनाने के बाद रिटायर हो सकते हैं. वहीं आमिर खान ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

क्या महाभारत होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म?
ज़ूम पर फैन क्लब सेगमेंट के दौरान, आमिर ने कहा, “महाभारत मेरी आखिरी फिल्म नहीं होगी. अभी चक्कर ये है आप कुछ भी बोलो, उसका गलत मतलब हमेशा निकल आता है.” उन्होंने बताया कि उनसे एक सवाल पूछा गया था कि एक ऐसी फिल्म के बारे में बताए जिसे करने के बाद उन्हें कुछ भी करने का मन न करे. तभी उन्होंने महाभारत का जिक्र किया, विदाई के तौर पर नहीं, बल्कि एक पावरफुल विषय के तौर पर जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, “मटेरियल के हिसाब से मुझे एक ही चीज़ नज़र आती है जिसमें वो पावर है… मैंने उसका जवाब इस कॉन्टेक्स्ट में में दिया था. लोगों को लगा महाभारत मेरी आखिरी फिल्म है.”

आमिर खान ने फैंस से की ये अपील
आमिर खान ने फैंस से किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनके कमेंट्स का पूरा कॉन्टेक्स्ट सुनने की रिक्वेस्ट की. उनकी क्लियरिफिकेशन फन फैंस के लिए राहत की बात है जो इस बात से टेंशन में थे कि सुपरस्टार एपिक फिल्म के बाद इंडस्ट्री छोड़ देंगे.

एंटरप्रेन्योर राज शमनी के साथ अपनी पिछली बातचीत में आमिर ने महाभारत के बारे में भावुकता से बात की थी और  इसे कई लेयर्स वाला, भावनात्मक और विशाल पैमाने वाला बताया था.  उन्होंने कहा था, “हर चीज जो दुनिया में है वो आपको महाभारत में मिलेगी.” उन्होंने इस दौरान एक्सेप्ट किया था कि यह फिल्म उन्हें क्रिएटिव क्लोजर का एहसास दिला सकती है, लेकिन उन्होंने कहीं भी संन्यास लेने की पुष्टि नहीं की.

कब रिलीज होगी सितारे जमीन पर?
महाभारत से पहले आमिर अपनी अगली फिल्म, सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है. फिल्म में जेनेलिया देशमुख ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About News-Desk

Check Also

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट तय, 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीलीला पहली बार एक साथ बड़े पर्दे …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *