Breaking News

अच्युत पोतदार के जाने से गहरा शोक, आमिर खान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि- “आपकी कमी खलेगी”

 

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं. अभिनेता आमिर खान समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया.

अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन पर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- ‘अच्युत जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वो एक शानदार अभिनेता, अच्छे इंसान और बेहतरीन साथी थे. हम आपको बहुत याद करेंगे, अच्युत जी. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं.’

जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और अच्युत की फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘अच्युत जी के साथ यह तस्वीर हमेशा मेरे दिल में रहेगी.’

हंसल मेहता
निर्देशक हंसल मेहता ने भी अच्युत पोतदार को प्यार और सम्मान के साथ याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘मैं उन्हें अंगार फिल्म में जग्गू दादा के पापा के किरदार में देखकर उनका फैन बन गया था. उनका डायलॉग ए जग्गूमुझे हमेशा याद रहेगा. मुझे अपनी पहली फिल्म जयते में उन्हें डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला, जिसमें उन्होंने गवाह की भूमिका निभाई थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बातों का अंदाज कमाल का था.’


सुधीर मिश्रा
निर्देशक सुधीर मिश्रा भी ने लिखा- ‘वे बहुत अच्छे अभिनेता और शानदार इंसान थे. वे सईद मिर्जा के साथ अक्सर काम करते थे. मुझे उन्हें फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है में देखना याद है. एक पूरी दुनिया और उसके लोग धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं.’

किरदारों से दर्शकों के दिल में बनाई जगह
अपने लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में करीब 125 फिल्मों में काम किया. उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं – ‘आक्रोश’, ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘दिलवाले’, ‘रंगीला’, ‘वास्तव’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘दबंग-2’ और ‘वेंटिलेटर’. अपनी एक्टिंग और अंदाज से वो लोगों के दिलों में बस गए.

फिल्मों में कदम रखने से पहले वे भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे और उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में भी कार्यरत रहे. लेकिन उनका असली जुनून अभिनय था, जिसने 1980 के दशक में उन्हें सिनेमा और टीवी की दुनिया की ओर खींच लिया. चार दशकों तक फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों को खुश किया.

About RCSDESk-News

Check Also

Bigg Boss 20: घर में झगड़े के बाद नकुल धुल का सफर खत्म, बिग बॉस ने नियम तोड़ने पर लिया एविक्शन का फैसला

‘बिग बॉस 20’ के घर में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार के एपिसोड …

नुसरत भरूचा की सर्जरी के बाद रिकवरी जारी, अस्पताल से वीडियो आया सामने; नर्स ने खिलाया खाना

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से उबर रही हैं। हाल ही में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *