Breaking News

मलेशिया ने कहा ‘उड़ता ताबूत नहीं चाहिए’, अमेरिका की हेलीकॉप्टर खरीदारी रद्द

 

मलेशिया ने अमेरिका को तगड़ा झटका देते हुए ब्लैक हॉक फाइटर हेलीकॉप्टरों की खरीद का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। मलेशिया के किंग सुल्तान इब्राहिम ने इन हेलीकॉप्टरों को “उड़ता ताबूत” करार दिया और इसे खरीदने से मना किया।

मलेशिया के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मोहम्मद निजाम जाफर ने कहा कि किंग इब्राहिम की चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है और अब ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों की खरीद का प्रस्ताव नहीं होगा।

पहले 2023 में मलेशिया ने एयरोट्री डिफेंस एंड सर्विसेज़ से चार सिकोरस्की UH-60A+ ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर लीज पर लेने का समझौता किया था। लेकिन अक्टूबर 2024 तक पहला हेलीकॉप्टर न मिलने पर ऑर्डर रद्द कर दिया गया और अगस्त 2025 में नया कॉन्ट्रैक्ट जारी हुआ।

16 अगस्त को किंग सुल्तान इब्राहिम ने रक्षा मंत्रालय को चेतावनी दी कि 30 साल से पुराने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना को रद्द कर दें। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को अपनी पिछली गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए और उदाहरण देते हुए 1982 में खरीदे गए A-4 स्काईहॉक एयरक्राफ्ट का हवाला दिया।

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *