Breaking News

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों की ICC T20I रैंकिंग: जानें 15 सदस्यों की स्थिति

 

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपना पहला मैच खेलना है. जिस ग्रुप में भारत है, उसमें पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान को रखा गया है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान (India Squad For Asia Cup 2025) हो चुका है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम को लीड करते दिखेंगे. इससे पहले भारत एशिया कप के मैदान में उतरे, यहां देखिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी की रैंकिंग (ICC Rankings) कितनी है.

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में बल्लेबाजों की रैंकिंग

  • अभिषेक शर्मा – 1

  • तिलक वर्मा – 2

  • सूर्यकुमार यादव – 6

  • संजू सैमसन – 34

  • शुभमन गिल – 41

  • रिंकू सिंह – 57

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में गेंदबाजों की रैंकिंग

  • वरुण चक्रवर्ती – 4

  • अर्शदीप सिंह – 9

  • अक्षर पटेल – 14

  • कुलदीप यादव – 37

  • जसप्रीत बुमराह – 42

एशिया कप स्क्वाड प्लेयर्स में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग

  • हार्दिक पांड्या – 1

  • अक्षर पटेल – 11

  • अभिषेक शर्मा -15

  • शिवम दुबे – 31

टॉप-10 में 6 भारतीय

टी20 की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग, सभी को मिलाकर देखा जाए तो टॉप-10 में कुल 6 भारतीय हैं. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और दूसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा हैं. उनके अलावा बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर हैं. वहीं गेंदबाजों में भारत के टॉप बॉलर वरुण चक्रवर्ती हैं, जो चौथे स्थान पर विराजमान हैं. एशिया कप के स्क्वाड में से अर्शदीप सिंह रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. टी20 में हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं. उनके अलावा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में कोई दूसरा भारतीय नहीं है.

जितेश शर्मा, हर्षित राणा को ICC रैंकिंग में अभी कोई स्थान नहीं मिला है. दरअसल ICC नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी को रैंकिंग्स में आने के लिए एक सीमित क्वालीफाइंग पीरियड के अंदर मैच जरूर खेलने होते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि कोई खिलाड़ी एक साल तक कोई मैच नहीं खेलता है तो उसे रैंकिंग्स से बाहर कर दिया जाता है.

एशिया कप का भारतीय स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

About RCSDESk-News

Check Also

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल, कोहली और रूट के लिए भी आसान नहीं होगा रास्ता

क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, …

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *