Breaking News

दुनिया में डॉग पॉपुलेशन के हिसाब से शीर्ष देशों की सूची, भारत की स्थिति भी देखें।

 

दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों का मामला अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली और पूरे NCR इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में डालने का आदेश दिया है. वहीं, सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक साल में देश के 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाए. इस पहल का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना भी है.

दुनिया भर के देशों में कुत्तों की आबादी को लेकर अलग-अलग स्थिति है. कई देशों में पालतू और आवारा दोनों तरह के कुत्तों की बड़ी संख्या है. यहां जानते हैं उन 10 देशों के बारे में जहां सबसे ज्यादा कुत्ते हैं:

रोमानिया
यहां करीब 41 लाख (4.1 मिलियन) कुत्ते हैं. 1980 के दशक में गांवों से शहरों की ओर पलायन के दौरान कई लोगों ने अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया था, जिससे आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ गई. पहले यहां बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों को मारने की नीति अपनाई जाती थी, लेकिन बाद में इसका विरोध हुआ.

फ्रांस
फ्रांस में करीब 74 लाख (7.4 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां हर कुत्ते के लिए माइक्रोचिप अनिवार्य है और कड़े टीकाकरण नियमों के कारण रेबीज के मामले बेहद कम हैं.

अर्जेंटीना
अर्जेंटीना में करीब 92 लाख (9.2 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां अपार्टमेंट में भी लोग पालतू कुत्ते रखते हैं. सरकार उनकी सुरक्षा और आबादी नियंत्रण के लिए टीकाकरण और नसबंदी अभियान चलाती है.

फिलीपींस
फिलीपींस में 1.16 करोड़ (11.6 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां कभी रेबीज से मौतें आम थीं, लेकिन अब सरकार नसबंदी और टीकाकरण के जरिए आबादी नियंत्रित कर रही है.

जापान
जापान में करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां कई लोग बच्चों की जगह पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं. जापान का पालतू जानवरों का कारोबार 10 बिलियन डॉलर का है.

रूस
रूस में करीब 1.5 करोड़ (15 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां “मेट्रो डॉग्स” भी मशहूर हैं जो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना जानते हैं.

भारत
भारत में करीब 1.53 करोड़ (15.3 मिलियन) कुत्ते हैं. सरकार ने एक साल में 70 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का लक्ष्य रखा है.

चीन
चीन में 2.74 करोड़ (27.4 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां पालतू जानवर रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है.

ब्राजील
ब्राजील में करीब 3.57 करोड़ कुत्ते हैं. यहां लगभग आधे घरों में कुत्ता पाला जाता है.

अमेरिका
अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा यानी 7.58 करोड़ (75.8 मिलियन) कुत्ते हैं. यहां कुत्तों के लिए विशेष पार्क, ग्रूमिंग सेवाएं और सख्त पशु कल्याण कानून मौजूद हैं.

About RCSDESk-News

Check Also

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बातचीत की तैयारी

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा …

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति पर रुबियो का स्पष्टीकरण, ट्रंप की नाराजगी के पीछे की वजह बताई

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *