Breaking News

पाकिस्तान की सच्चाई सामने लाकर विदेश यात्रा से लौटे डेलिगेशन, पीएम मोदी आज करेंगे मुलाकात और लेंगे फीडबैक।

 

Prime Minister Narendra Modi: पाकिस्तान के फेक नैरेटिव के खिलाफ भारत का रुख विदेशी साझेदारों के सामने रखने गए प्रतिनिधिमंडल अब वापस आ चुके हैं. वापस आने के बाद अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमडंल के सभी सांसद मंगलवार (10 जून, 2025) की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में सांसदों की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पीएम आवास पर होगी.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बारे में बताने भेजा था प्रतिनिधिमंडल

दरअसल, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में अपना पक्ष रखने के लिए अपने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजे थे. अब उनके वापस आने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की मंगलवार (10 जून, 2025) शाम पीएम आवास पर मुलाकात होगी.

मानसून सत्र की शुरुआत के पहले प्रतिनिधिमंडल सदस्य पीएम से करेंगे मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ पीएम मोदी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. दरअसल, यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अगले महीने मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है और तमाम विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सरकार के विशष संसद सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं.

प्रतिनिधिमंडल से पीएम मोदी लेंगे जानकारी

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडलों से तमाम देशों का रुख और उन सदस्यों के विचार जानेंगे. उल्लेखनीय दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था. इस आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इस आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तानी और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था.

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दुनिया के कई देशों में भेजा और उन्हें आतंकवाद के लिए पाकिस्तान के रुख और भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति की जानकारी दी.

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *