Breaking News

स्वास्थ्य केंद्रों में फैली अव्यवस्था और गंदगी, सीएमओ ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण; अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन किया गया रोक – देवरिया न्यूज़

देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार को देसही विकास खंड क्षेत्र के चार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिपरा दौलाकदम गांव स्थित सीएचसी, देसही देवरिया पीएचसी, हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित पीएचसी और समोगर पीएचसी का दौरा किया।

 

निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था और गंदगी देखी गई। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

सीएचसी में प्रसव की कम संख्या पर स्टाफ नर्सों को चेतावनी दी गई। सीएमओ ने अप्रैल माह से अब तक की व्यक्तिगत प्रसव संख्या का नामवार विवरण मांगा है।

उन्होंने लाभार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

जिला आजमगढ़ में भूमाफियाओं ने मचा रखा है वहां कोहराम

जिला आजमगढ़ में भूमाफियाओं ने मचा रखा है वहां कोहराम संवाददाता उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *