Breaking News

सोनीपत में BJP नेता की हत्या से सनसनी, जमीन विवाद में स्टोर के अंदर दौड़ाकर मारी गोली

हरियाणा के सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र जवाहरा की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ 3 गोलियां दागी थीं।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की जमीन को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा को पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स ने स्टोर के अंदर दौड़ाकर गोली मारी। जमीन के विवाद को लेकर हुई इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हमलावर ने सुरेंद्र जवाहरा के सिर को निशाना बनाकर एक के बाद एक 3 गोलियां दागी थीं जिससे बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पड़ोस का ही रहने वाला है और बीजेपी नेता से जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश थी। बताया जाता है कि बीजेपी नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा था। हमलावर ने शुक्रवार की रात कथित तौर पर बीजेपी नेता के सिर को निशाना बनाकर 3 गोलियां मारी थीं जिनमें से एक गोली जवाहरा के सिर पर और दूसरी गोली उनके पेट में लगी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बीजेपी नेता और आरोपी के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को जब बीजेपी नेता जमीन पर बुवाई के लिए गए तो आरोपी भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। विवाद के बाद जवाहरा वहां से वापस चले गए। इसी बीच जब वह अपने स्टोर पर बैठे थे तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनको निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। CCTV फुटेज में हमलावर जवाहरा पर हमला करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस अब हत्या के इस मामले की जांच कर रही है और कहा है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। (रिपोर्ट: सनी मलिक)

About

Check Also

दिल्ली के LNJP अस्पताल को मिली नई सौगात, आधुनिक CT और MRI मशीनों से जांच में आएगी तेजी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोक नायक अस्पताल (LNJP) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा …

होर्मुज पर अपना प्रभाव मजबूत करने में जुटा ईरान, तेल की कीमतों के जरिए अमेरिका पर दबाव बनाने की तैयारी

दुनिया के तेल बाजार और अमेरिका की राजनीति पर असर डालने के लिए ईरान होर्मुज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *