बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है जिसके बारे में काफी कम लोग जानते होंगे। होली के दिन मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच आलिया और रणबीर भी स्पॉट हुए थे जो छुट्टी पर निकले थे।

b Mukherji Last Rites: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी (Ayaan Mukherji) के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का बीते दिन यानी होली (14 मार्च) पर निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक फिल्म निर्माता लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।
दोस्त को सहारा देने पहुंचे रणबीर-आलिया
आप में से काफी कम लोग जानते होंगे कि आलिया और रणबीर की अयान मुखर्जी के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। आलिया भट्ट हाल ही में पैपराजी के साथ अपना बर्थडे मनाने के बाद अलीबाग में पति रणबीर कपूर के साथ होली और अपना जन्मदिन मनाने निकली थीं। लेकिन दुख भरी खबर सुन वह अपने दोस्त का इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए मुंबई लौट आए हैं।
RAJNAITIK CRIME NEWS