मुख्य कार्यालय में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया
संवाददाता उत्तर प्रदेश
देश में 77वा गणतंत्र दिवस मुख्य संपादक की निगरानी में राजनैतिक क्राइम समाज आर सी एस न्यूज के राष्ट्रीय कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । प्रातः 9 बजे सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों,पत्रकारों एवम् सदस्यों की उपस्तिथि में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संपादक के हाथो राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया । तदोपरांत मुख्य संपादक ने दिशा निर्देश देते हुए कहा पत्रकार समाज का एक अभिन्न अंग हैं,इसके बिना न समाज चल सकता हैं और न ही देश की सत्ता । यही एक ऐसा स्तंभ हैं जो समाज को सच्चाई से अवगत कराता हैं ।मुख्य संपादक ने पत्रकारों को आशीर्वाद के साथ साथ उपहार भी भेंट किए। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुखिया एवम् संपादक रवि शंकर वर्मा , ब्यूरो चीफ उत्तरप्रदेश सनी वर्मा, उप संपादक एकता प्रजापति कार्यकारणी संपादक रविंदर सिंह,वरिष्ठ मुख्य संवाददाता सूरज वर्मा, वरिष्ठ मुख्य संवाददाता विकास भाई, यूपी संवाददाता दीपक मेहरोत्रा, जिला लखनऊ ब्यूरो चीफ नितिन सिंह बघेल, जिला कानपुर ब्यूरो चीफ अनिल मौर्य,जिला संवाददाता आनंद कुशवाहा और भारी संख्या में सदस्यगण रहे मौजूद।
RAJNAITIK CRIME NEWS