Breaking News

बड़ा अपडेट: कल घोषित होगी टीम इंडिया, एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों के लिए

 

Team India Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 19 अगस्त का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है. इस दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों के लिए ही टीम का एलान करेगा. एशिया कप की शुरुआत जहां 9 सितंबर से होने जा रही है, जो कि मेन्स टीमों के बीच खेला जाएगा. वहीं ODI वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू होने वाला है, जो कि महिला टीमों के बीच होगा. इस महिला विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर को होगा. बीसीसीआई 19 अगस्त को टी20 एशिया कप के लिए मेन्स टीम और ODI वर्ल्ड कप के लिए वीमेंस टीम के स्क्वाड का एलान करेगी.

भारत में खेला जाएगा वर्ल्ड कप

वीमेंस ODI वर्ल्ड कप 12 साल बाद भारत में होने जा रहा है. इससे पहले 2013 में भारत ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था. उस वक्त भारत ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था. भारत की मेजबानी में हो रहे इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. इस बार टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार बन सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज का भी टीम में चुना जाना लगभग तय है. वहीं वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम का खुलासा 19 अगस्त को मुंबई में होने वाली सेलेक्शन मीटिंग के बाद हो जाएगा.

UAE में एशिया कप का आयोजन

एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला है. इस टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान को एशिया कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भेजा जा सकता है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इससे पहले ज्यादातर वनडे फॉर्मेट में ही ये टूर्नामेंट खेला गया है. वर्ल्ड कप स्क्वाड के साथ ही एशिया कप के लिए भी टीम का एलान मंगलवार, 19 अगस्त को होगा.

About RCSDESk-News

Check Also

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल, कोहली और रूट के लिए भी आसान नहीं होगा रास्ता

क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है, …

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *