Breaking News

आज होगा चिनाब पुल का लोकार्पण; पीएम मोदी करेंगे इस इंजीनियरिंग चमत्कार का उद्घाटन, अश्विनी वैष्णव ने दी अहम प्रतिक्रिया

 

Chenab Bridge Inauguration Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वे सुबह 11 बजे उधमपुर से बनिहाल तक बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद उसी रास्ते पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण करेंगे, जो देश का पहला ऐसा पुल है जो खास केबल स्टेड तकनीक से बनाया गया है. चिनाब रेलवे पुल के उद्घाटन से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं…’ रेल मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें रेलवे पुल की भव्यता देखते ही बन रही है. यह पुल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा और यहां व्यापार, पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा देगा.

एफिल टावर से भी 29 फीट ऊंचा है ये पुल

चिनाब नदी पर बना ये पुल पेरिस के एफिल टावर से 29 फीट ऊंचा है. मोदी सरकार ने पहाड़ी इलाकों तक रेलवे पहुंचाने का काम शुरू किया था. आज इस पुल का उद्घाटन हो रहा है, जिसे सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया जा रहा है.

चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज इंजीनियरिंग की बेहतरीन मिसाल हैं. ये दोनों पुल जल्द ही कश्मीर घाटी की नई लाइफलाइन बनेंगे. एक ओर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है तो दूसरी ओर देश का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज, जिस पर ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ेगी. दोनों पुल एक ही रेलवे ट्रैक पर बने हैं और हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला में मजबूती से खड़े हैं.

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *