Breaking News

सुलतानपुर में गंगा दशहरा और बकरीद की तैयारियां पूरी, डीएम ने शांति व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए

सुलतानपुर में आगामी गंगा दशहरा और बकरीद त्योहारों की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

एडीएम प्रशासन ने सभी थानों और तहसीलों में हुई पीस कमेटी की बैठकों की जानकारी ली। सभी स्थलों का चिन्हांकन और भ्रमण पूरा कर लिया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को सार्वजनिक कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

सभी धार्मिक संस्थानों पर हो सुरक्षा व्यवस्था

विशेष रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ और थानाध्यक्ष को धोपाप धाम में गंगा दशहरा की तैयारियों का निरीक्षण करने को कहा गया। डीएम ने सभी धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें ईओ

नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायतराज अधिकारियों को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत, पीडब्लूडी, यातायात और आबकारी विभागों को भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।

धर्मगुरुओं से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

एएसपी ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को ईदगाहों, मस्जिदों और कुर्बानी स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। धर्मगुरुओं से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई।

अधिकारी व धर्म गुरू हुए शामिल

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व नगर के संभ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरु, मौलवी, सुरक्षा संगठन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

जिला आजमगढ़ में भूमाफियाओं ने मचा रखा है वहां कोहराम

जिला आजमगढ़ में भूमाफियाओं ने मचा रखा है वहां कोहराम संवाददाता उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *