Breaking News

कोरोना का कहर जारी! भारत में एक्टिव केस बढ़कर 3758 पहुंच गए, जानिए पिछले 24 घंटे में हुई मौतों की संख्या।

 

Covid-19 Active Cases In India: देशभर में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 360 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू) ने रविवार (1 जून, 2025) को नए आंकड़े जारी किए हैं.

मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमश 1400, 485 और 436 कोविड-19 के सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 2 लोगों की मौत हुई है. भारत में अभी कोविड-19 के कुल 3,758 एक्टिव केस हैं, जिनमें शनिवार और रविवार के बीच 363 नए केस दर्ज किए गए हैं.

इन राज्यों में सबसे अधिक कोविड के एक्टिव केस
केरल 1400 एक्टिव केसों के साथ कोविड टैली चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद महाराष्ट्र (485 केस) और दिल्ली में (436 केस) हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में क्रमशः 64, 18 और 61 नए मामले दर्ज किए गए.

भारत में कोविड से कितनी मौतें?
भारत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से 2 मौतें (केरल और कर्नाटक में 1-1) दर्ज की गई हैं. कर्नाटक में पल्मोनरी टीबी, बुक्कल म्यूकोसा के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और आकस्मिक कोविड पॉजिटिव वाले 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि केरल में कोविड-19 और सेप्सिस हाइपरटेंशन डीसीएलडी से पीड़ित 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई है.

दिल्ली में कोविड से मौत
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में ये पहली मौत है. महिला लैपरोटॉमी के बाद तीव्र आंतों की रुकावट से पीड़ित थी और महिला के कोविड-19 पॉजिटिव होने का अचानक ही पता लगा था.

About News-Desk

Check Also

तिलक वर्मा के रन आउट को लेकर विवाद, वेस्टइंडीज के फैसले पर छिड़ी बहस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *