गोल्ड स्मगलिंग (Gold Smuggling) के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बीते दिनों टॉलीवुड एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में रान्या राव के दोस्त अभिनेता तरुण राज उर्फ विराट कोंडुरु राज की भूमिका की भी जांच की जा रही है DRI अधिकारियों ने तरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
बता दें कि रान्या राव साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन पर आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं. जांच में सामने आया कि उनके करीबी दोस्त और टॉलीवुड अभिनेता तरुण राज का भी इस मामले में हाथ हो सकता है. DRI के अधिकारियों ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है कि क्या इस रैकेट में और भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हैं.
अभिनेता तरुण राज (Tarun Raj) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई तेलुगु फिल्म परिचयम से की थी, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर विराट कोंडुरु राज रख लिया था. वह रान्या राव के बेहद करीबी बताए जाते हैं, और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी. फिल्मी करियर के दौरान तरुण और रान्या के बीच दोस्ती हुई थी. DRI अधिकारियों का मानना है कि तरुण भी इस तस्करी रैकेट का अहम हिस्सा हो सकते हैं, इसलिए उनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

RAJNAITIK CRIME NEWS