Breaking News

योगी कर दिए दो बड़े एलान, सामूहिक विवाह योजना में 1001 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

 जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी गरीब की बेटी अब बिन ब्याही नहीं रहेगी। उनका कन्यादान सरकार कराएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मिलने वाले 35 हजार रुपये की राशि अब एक अप्रैल से एक लाख होगी।

इसके साथ ही मेधावी बेटियों को स्कूटी भी सरकार देगी। जौनपुर की इमरती को जीआइ टैग मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जहां भी जाएं, गिफ्ट में यहां की इमरती लेकर जाएं।

कोई भी बेटी बिन ब्याही नहीं रहेगी- योगी

मुख्यमंत्री योगी को बुधवार को शाही किले में आयोजित जौनपुर महोत्सव के अंतिम दिन 1001 जोड़ों के सामूहिक विवाह में नव-दंपतियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। अपने संबोधन में कहा कि इस योजना के शुरुआत में लोग हंसते थे। कहते थे कि यह गरीब का यह अपमान है, लेकिन पहले ही वर्ष हमने एक लाख विवाह कराया।

अब तक प्रदेश में चार लाख बेटियों का विवाह हो चुका है। यह 1001 जोड़ों का सामूहिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के भाव को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की यह सरकार बिना किसी भेदभाव से काम कर रही है।

रोजगार के लिए हो रहा काम- योगी

युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के लिए हर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर सौ एकड़ में एंप्लायमेंट जोन बनेगा। इसमें स्किल डेवलपमेंट के साथ ही हर व्यक्ति के रोजगार का कार्य होगा।कहा कि आज प्रातः कालीन सत्र में प्रदेश में 1.86 लाख उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारकों को सब्सिडी की 1890 करोड़ की धनराशि दी गई। भाइयों व बहनों के विकास की कोई सीमा नहीं होती है। हमारी सरकार में एक करोड़ 56 लाख का बिजली बिल माफ किया है। बीते आठ वर्षों में छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया।

56 लाख गरीबों का बना मकान

56 लाख गरीबों का मकान बनवाने के साथ ही 15 करोड़ गरीबों तक खाद्यान्न पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जौनपुर को शिक्षा का मरकज बताते हुए तारीफ की। कहा कि यहां से बढ़कर एक विद्वान हुए हैं। यहीं के जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से धर्मावलंबियों का मार्गदर्शन हो रहा है। इसके साथ ही राजा यादवेंद्र दत्त दुबे, बलिदानी उमानाथ सिंह, डॉ. लालजी सिंह व कीर्ति सिंह ने भी जिले की ख्याति बढ़ाई है।मुख्यमंत्री ने जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का भी भरोसा दिया। यहां के विकास को सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, जरूरत बजट का सदुपयोग करने की है। कहा कि जौनपुर विकास पथ पर अग्रसर है।

जिसकी जैसी दृष्टि, उसकी वैसी वृष्टि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर तंज कसने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि गंदगी से घिरे रहने वाले लोगों से अच्छाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। महाकुंभ में पूरे देश से 66 करोड़, 30 लाख सनातनियों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई, जो मानवता का सबसे बड़ा पर्व बन गया। बावजूद इसके कुछ लोग पहले दिन से ही नकारात्मकता फैला रहे थे। इसलिए मैंने पहले ही कहा था कि महाकुंभ को जिसने जिस नजर से देखा वह पाया। 

About

Check Also

अनियंत्रित गाड़ी ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर

अनियंत्रित गाड़ी ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर   संवाददाता मामला है लखनऊ फैजाबाद …

रिक्शाचालक रिक्शा सहित गिरा नाले में

रिक्शाचालक रिक्शा सहित गिरा नाले में संवाददाता लखनऊ खुर्रम नगर क्षेत्र चौकी अंतर्गत नाले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *