Breaking News

सरकारी जमीनों पर स्थायी-अस्थायी कब्जे का पता लगाएगी नगर पालिका

सरकारी जमीनों पर स्थायी-अस्थायी कब्जे का पता लगाएगी नगर पालिका
सरकारी जमीनों पर स्थायी-अस्थायी कब्जे का पता लगाएगी नगर पालिका

शीबू रहमान
सामयिक सहारा

उन्नाव। सरकारी जमीनों को तलाशने के लिए नगर पालिका ने टीम बनाई है। दो लेखपाल, टीएस व जेई नगर परिषद की जमीनों का लेखा जोखा तैयार करेगा। जहां अतिक्रमण मिलेगा, वहां जमीनें खाली कराई जाएंगी। ईओ का कहना है कि रणनीति बन रही है, जल्द ही पड़ताल भी शुरू होगी। असल मे उन्नाव शहर के अलावा गंगाघाट व बांगरमऊ नगर पालिका में कई हेकेटेयर जमीन कब्ज़े में है। कहीं पक्का तो कहीं पर दुकानें खोलकर अस्थाई मार्किट तक बना डाली गई। सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने के लिए नगर परिषदों को कई बार अल्टीमेटम मिला। शिकायतो के निस्तारण के आदेश हुए पर स्थितियां जस की तस रही। गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र के नेतुआ में सरकारी जमीन पर कब्जा मिला तो उसे खाली कराया गया। इसी प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए उन्नाव नगर पालिका ने योजना बनाई। अफसर कहते है, की पहले फेज में चार सदस्यीय टीम बनाकर शहर में सर्वे होगा। सर्वे में यह पता लगाया जाएगा, की किस जमीन पर कौन कब्जा धारक है। कब्जे का आधार क्या है, अनुमति है या नहीं। ईओ कहते है, की इस सर्वे का खाखा तैयार करने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। निर्देशानुसार कब्जा मुक्त अभियान चलेगा।

About

Check Also

पीड़ित महिला को बड़े बेटे श्यामलाल ने जबरण दिया मकान से निकाल

पीड़ित महिला को बड़े बेटे श्यामलाल ने जबरण दिया मकान से निकाल   संवाददाता उत्तर …

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

महिगवां पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा संवाददाता उत्तर प्रदेश थाना महिंगवा पुलिस टीम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *